वर्ल्ड बैंक की वाईस प्रेजिडेंट ऐनेट डिक्सन ने भारत को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है, ऐनेट डिक्सन ने कहा है की भारत जैसी आर्थिक नीतियां दुनिया के किसी भी देश के पास नहीं है, भारत की आर्थिक नीतियां दुनिया के हर देश से बेहतर है, और दुनिया के देशों को भारत की आर्थिक नीतियां सीखा सकती है, ये उदाहरण है
ऐनेट डिक्सन ने भारत की जमकर तारीफ की और कहा की, जिस तरह व्यापार करने में आसानी वाली रैंकिंग में भारत ने सुधार किया है, जितनी तेजी से सुधार किया है, भारत ने एक इतिहास स्थापित किया है, इस रैंक में इतनी तेजी से सुधार आजतक किसी भी देश ने नहीं की है
ऐनेट डिक्सन ने ये भी कहा की भारत दुनिया का आर्थिक हब बनता जा रहा है, और यहाँ अब नयी नयी संभावनाएं रोजाना ही खुल रहे है, और ये चीज पूरी दुनिया को भारत की तरफ आकर्षित कर रहा है, भारत में आर्थिक विकास तेजी से हो रहा है और ये दुनिया के दूसरे सभी देशों के लिए सीख है
ऐनेट डिक्सन ने कहा की भारत की इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण GST है, भारत में पहले कई तरह के टैक्स दे जिस से व्यापार करने में समस्या उत्पन्न होती थी, पर भारत ने GST को लागु कर व्यापार को सरल कर दिया है, और GST के लागू होने के कारण अब तेजी से आर्थिक रफ़्तार बढ़ेगी और अगले 10 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जायेगा
बता दें की भारत अभी इकॉनमी के मामले में 7वे नंबर पर है, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, चीन जैसे देश भारत से आगे है, पर भारत की आर्थिक नीतियों के कारण वर्ल्ड बैंक का अनुमान है की भारत 10 साल में 7वे नंबर से तीसरे नंबर पर आ जायेगा
बता दें की कल ही व्यापार करने में आसानी की रैंक जारी हुई थी, इस रैंक में नूज़ीलैण्ड पहले की तरह ही नंबर 1 पर है, पर इस लिस्ट में भारत 142 नंबर से 100वे नंबर पर आ गया है, मोदी सरकार ने मात्र 3 सालों में भारत को 42 पायदान ऊपर पहुंचा दिया है, और इसी बात से वर्ल्ड बैंक भी हैरान है और इसी कारण ऐनेट डिक्सन ने भारत की और यहाँ की आर्थिक नीतियों की जमकर तारीफ की है
