राहुल गाँधी और पूरा विपक्ष नोटबंदी का विरोध कर रहा है, राहुल गाँधी ने विरोध करने के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर डाली जिसमे एक वृद्ध व्यक्ति रोता हुआ दिखाई दे रहा है, राहुल गाँधी ने इस तस्वीर के जरिये प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा
पूरी कांग्रेस नोटबंदी का विरोध कर रही है, और मोदी को हत्यारा तक बताया जा रहा है, राहुल गाँधी का ये ट्वीट देखिये जिसमे उन्होंने इस वृद्ध व्यक्ति की तस्वीर डाली और मोदी पर निशाना साधा
"एक आँसू भी हुकूमत के लिए ख़तरा है— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2017
तुमने देखा नहीं आँखों का समुंदर होना" pic.twitter.com/r9NuCkmO6t
अब देखिये जिस व्यक्ति की राहुल गाँधी ने तस्वीर डाली उस व्यक्ति का नोटेबंदी और राहुल गाँधी पर क्या कहना है, ध्यान से देखिये और सुनिए, इसके बाद हम आपको ये भी बताएँगे की नँदलाल क्यों रोये थे
WATCH: Nand Lal (ex-Serviceman clicked in iconic #demonetization pic) praises the Government (NOTE: Strong Language) pic.twitter.com/ik4vaHYNvF— ANI (@ANI) November 8, 2017
नंदलाल ने नोटबंदी और प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन किया, और वो भी बहुत तीखे अंदाज में, राहुल गाँधी के लिए उन्होंने क्रोधित होकर अपशब्द भी कहे, नंदलाल एक पूर्व सैनिक हैं
आपकी जानकारी के लिए बता दें की नंदलाल नोटबंदी के कारण नहीं रोये थे, वो बैंक गए थे, जहाँ उनके पैर पर किसी ने वजनदार चीज रख दी, जिस से उनको काफी दर्द हुआ था, और उस कारण उनके चेहरा पर दर्द के भाव आये थे, मीडिया वालो ने ये तस्वीर खींच ली और नोटबंदी का विरोध इस तस्वीर के जरिये करने लगे, जबकि असल में नंदलाल तो नोटबंदी के बहुत बड़े समर्थक थे, पर राहुल गाँधी जैसे लोग उनकी तस्वीर के जरिये फर्जी तरीके से राजनीती की रोटियां सेंक रहे है
