तजिंदर बग्गा बोले, मदरसे में गीता का रेप करने वाले बलात्कारी मौलवी को फांसी पर लटकाओ

tajinder-pal-bagga-demand-fansi-to-maulwi-rape-10-year-minor-in-madarsa
नई दिल्ली: दिल्ली के बीजेपी नेता और प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने मांग की है कि गीता नाम की बच्ची से मदरसे में बलात्कार करने वाले मौलवी को फांसी पर लटकाया जाए, मदरसे को सील किया जाए और गीता को न्याय मिले.
तजिंदर बग्गा इस सम्बन्ध में आज केंद्रीय सचिवालय से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च भी निकालने वाले हैं, इसके अलावा गीता को न्याय दिलाने के लिए ट्विटर पर भी #JusticeForGeeta का ट्रेंड चल रहा है.

जानकारी के अनुसार दिल्ली के मयूर विहार इलाके से दो दिन पहले अगवा हुई दस वर्षीय बच्ची को दिल्ली और साहिबाबाद पुलिस ने संयुक्त छापेमारी करके अर्थला स्थित मदरसे से बरामद कर लिया, दिल्ली पुलिस ने मौलवी और वहां पढने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है, दिल्ली पुलिस बच्ची के बयानों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही करेगी. बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हो चुकी है.