मोदी सरकार ने लद्दाख में चीनी सीमा के पास बना दी सड़क, भारतीय सेना की पहुँच से काँप रहा चीन


मोदी सरकार भारत की पिछली सभी सरकारों से बिलकुल अलग है, चीन को आदत थी, भारत में तमाम सरकारें चीन के प्रति एक जैसा रुख रखती थी, पर मोदी सरकार बिलकुल ही अलग है, और इसी कारण चीन और भारत में बैठे चीनी एजेंट  मोदी के खिलाफ बिलबिलाये रहते है, कारण क्या है समझिये 

चीन सीमा के पास लद्दाख में बनी दुनिया की सबसे ऊंची वाहन चलने लायक सड़क ! सीमाओं पर ढांचागत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए भारत ने लद्दाख में वाहन चलने योग्य दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बना दी है। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में यह सड़क बना कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। बीआरओ की ओर से बनाई गई यह सड़क लद्दाख के उमलिंगा टॉप से होकर गुजरेगी, जो 19,300 फुट की ऊंचाई पर है।

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और चीन के साथ चल रहे विवाद को लेकर भारत सीमा पर अपनी चौकसी बढ़ा रहा है। इसी को लेकर बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने लद्दाख में वाहनों के आवागमन के लिए दुनिया में सबसे ऊंची सड़क बना दी है। यह सड़क जम्मू-कश्मीर के लद्दाख के उमलिंगा टॉप से होकर गुजरेगी। इसकी ऊंचाई 19,300 फुट है। बीआरओ के प्रॉजेक्ट हिमांक के तहत इस सड़क का निर्माण किया गया है।

इतनी अधिक ऊंचाई पर सड़क बनाना चुनौतियों से भरा हुआ काम था। यहां की जलवायु निर्माण गतिविधियों के लिए हमेशा ही प्रतिकूल रहती है। गर्मियों में तापमान शून्य से -20 डिग्री सेल्सियस तक कम रहता है, जबकि सर्दियों में यह शून्य से 40 डिग्री नीचे चला जाता है। इस ऊंचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा भी सामान्य स्थानों से 50 फीसदी कम रहती है। 

चीन की मर्जी के खिलाफ भारत ने मोदी सरकार ने ये सड़क बनाई है, और इसके अलावा भी मोदी चीनी सीमा पर काफी फोकस कर रहे है, और चीन इसी कारण पिलपिला रहा है और उसके भारत में बैठे एजेंट बिलबिला रहे है