
नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के रेप को सही ठहराने वाली और इसे रोजी-रोटी का साधन बताने वाली सरोज खान का कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सरोज खान ने समर्थन किया है.
रेणुका चौधरी ने कहा – यह सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में नहीं है बल्कि हर जगह है और इसमें सच्चाई है. कभी मत सोचिये कि संसद में ऐसा नहीं होता या सरकारी संस्थान इससे बचे हुए हैं. अब समय आ गया है कि इसके खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा.
It is not just in the film industry. It happens everywhere & it is the bitter truth. Don't imagine that Parliament is immune or other work places are immune to it. It is time that India stood up & said 'Me Too': Renuka Chowdhary, Congress on Saroj Khan's remark on Casting couch. pic.twitter.com/bDekV48xEB— ANI (@ANI) April 24, 2018
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने फिल्म इंडस्ट्री में लड़कियों और महिलाओं के साथ होने वाली बलात्कार की घटनाओं का बचाव किया है. आपने सुना होगा कि फिल्म इंडस्ट्री में हीरोइनों को काम के बदले फिल्म निर्माता उनके साथ शारीरिक रिलेशन बनाने की मांग करते हैं, कई बार उनके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया जाता है और बाद में पैसा या काम देकर उनका मुंह बंद कर दिया जाता है.
इसी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि – यह तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है, फिल्म इंडस्ट्री में अगर रेप होता है तो उससे रोजगार भी मिलता है, ये अभी से थोड़ी हो रहा है, हर लड़की पर कोई ना कोई हाथ साफ़ करने की कोशिश करता है, सरकार के लोग भी करते हैं तो तुम फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े हो. फिल्म इंडस्ट्री रोटी भी तो देती है, रेप करके छोड़ तो नहीं देती.
सरोज खान ने कहा कि यह लड़की के ऊपर निर्भर करता है कि वह क्या करना चाहती है, अगर वह गलत आदमी के हाथ में नहीं जाना चाहती तो मत आओ, अगर किसी के पास आर्ट है तो वह क्यों खुद को बेचेगी. फिल्म इंडस्ट्री का नाम मत लेना क्योंकि कह हमारी माई-बाप है.