आज कांग्रेस पार्टी देश में नोटबंदी की सालगिरह पर काला दिवस मना रही है, कांग्रेस का आरोप है कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर भारत के लोगों पर अत्याचार किया था, 100 से अधिक लोग शहीद हो गए थे, मोदी इन सभी लोगों के हत्यारे है, देश को मोदी ने बर्बाद कर दिया, लोगों को लाइन में लगाकर मार डाला
अगर कांग्रेस का यही सेम लॉजिक 1947 पर लगाया जाये तो कांग्रेस के हिसाब से ही गांधी तथा नेहरू 30 लाख से अधिक भारतीयों के क़त्ल के जिम्मेदार है , गांधी नेहरू के कारण 30 लाख भारतीय शहीद हो गए, जिनको आजतक कांग्रेस ने श्रद्धांजलि नहीं दी, और 30 लाख भारतीयों के हत्यारे नेहरू को भारत रत्न और मोहनदास गांधी को तथाकथित राष्टपिता बता दिया गया, जैसे भारत का निर्माण गांधी ने किया (5000 साल से अधिक का तो इतिहास भारत का मौजूद है)
कांग्रेस कहती है कि मोदी ने नोटबंदी से पहले तैयारी नहीं की, फैसला मोदी ने जल्दबाजी में लिया, इसी हिसाब से गांधी-नेहरू ने कौन सी तैयारी बंटवारे से पहले करी, नेहरू को तो PM बनने की जल्दी थी, वहीँ गांधी को राष्ट्रपिता और संत बनने की जल्दी, जिसके कारण 30 लाख तो क़त्ल कर दिए गए
और करोडो भारतीयों की तो पूरी जिंदगी की कमाई, घर, जमीन सब लूट गया, किसी को आजतक कांग्रेस ने मुआवजा दिया है और बंटवारे का फल तो देखो, आज भारत के दोनों तरफ भारत के दुश्मन है जो आतंकवाद फैला रहे है
कांग्रेस की माने तो मोदी की नोटबंदी से देश बर्बाद हो गया, मोदी देश से माफ़ी मांगे, 30 लाख भारतीयों के क़त्ल, देश के 3 टुकड़े होने के लिए कांग्रेस ने देश से कितनी बार माफ़ी मांगी है ?
