2012 में चिदंबरम को बताया था भ्रष्टाचारी, अब केजरीवाल ने उनसे कर ली सेटिंग



केजरीवाल को ईमानदार, साफ़ और नेक नेता मानने वाले लोगों को दैनिक भारत की फिर एक बार श्रद्धांजलि, केजरीवाल ने उस शख्स से सेटिंग कर ली है, जिसे खुद उन्होंने सबसे भ्रष्टाचारी नेता, भ्रष्टाचारी मंत्री बताया था, हम बात कर रहे है चिदंबरम की जो कांग्रेस के नेता है और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके है 

ये जानकारी हमे आम आदमी पार्टी के ही पूर्व विधायक कपिल मिश्रा के द्वारा मिली है, केजरीवाल ने चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट में अपना वकील रखा है, दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चिदंबरम को अपना वकील रखा है, जनता के धन से चिदंबरम को फीस दी जाएगी, अब चिदंबरम से कितने रुपए की सेटिंग केजरीवाल ने की है ये तो साफ़ नहीं  है, पर आपकी जानकारी के लिए बता दें की चिदंबरम की फीस करोड़ो में है


जिस चिदंबरम से सेटिंग करके केजरीवाल ने उन्हें अपना वकील रख लिया है, इसी केजरीवाल ने 2012 में इसी चिदंबरम को 15 सबसे भ्रष्टाचारी मंत्रियों में बताया था, केजरीवाल का वो ट्वीट आज भी है, जिसे आप देख सकते है, केजरीवाल ने चिदंबरम को खुद भ्रष्टाचारी बताया था


चिदंबरम को भ्रष्टाचारी बताने वाले केजरीवाल ने आज उसी भ्रष्टाचारी को अपना वकील रख लिया है, वो भी जनता के धन के पैसों से, बता दें की चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ कई एजेंसियां फिलहाल जांच भी कर रही है, दोनों पर ही लूट के आरोप है, पर केजरीवाल को ऐसे लोगों से कोई परहेज नहीं है, चूँकि केजरीवाल ने जनता को बहलाने के लिए ईमानदारी की राजनीती का शिगूफा छोड़ा था, केजरीवाल खुद इसी जमात से है, और सत्ता मिलते ही वो रंग भी दिखा रहे है